Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बरसेंगे मेघ, IMD ने दो दिनों का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली, 25 फरवरी। उत्तर भारत में इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और एमपी में बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज और कल दिल्ली में बारिश की आशंका है और इसलिए उसने वहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में आज फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी किया Rain का Alert | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा

    दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा

    आईएमडी ने कहा है कि 'दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहेगा। हालांकि बारिश के कारण प्रदूषण में कमी जरूर आएगी।'

    कई राज्यों में आज बरसेंगे मेघ

    कई राज्यों में आज बरसेंगे मेघ

    केवल दिल्ली में ही मेघ नहीं बरसेंगे बल्कि यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश के आसार हैं तो वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। आज यूपी में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है

    जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि साउथ-ईस्ट में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है, इसी वजह से राज्यों में बारिश के आसार हैं।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 326 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 314 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर- 321 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-321 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार - 319 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 347 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 313 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+