Weather updates: 1 दिसंबर से नार्थ में बरसेंगे बादल, बर्फबारी की आशंका, तमिलनाडु में Orange Alert

नई दिल्ली, 29 नवंबर। इस वक्त साउथ इंडिया में भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में आज भारी बारिश के चलते राज्य में 22 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार तक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार के बाद तीव्रता में कमी आएगी। आईएमडी ने कहा है कि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और रामनाथपुरम सहित दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु में Orange Alert पहले से ही जारी है।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: Delhi की हवा हुई 'दमघोंटू', अभी नहीं राहत के आसार | वनइंडिया हिंदी
    नार्थ में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला

    नार्थ में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला

    जहां साउथ का ये हाल है वहीं दूसरी ओर नार्थ में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो दिनों में नार्थ में बारिश होने की आशंका है। जिससे सर्दी में इजाफा होगा, इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी

    आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि' एक डिप्रेशन इस वक्त बना हुआ है जिसकी वजह से 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 दिसंबर से 2 दिसंबर की रात तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।'

    दिसंबर के पहले-दूसरे दिन बारिश होने के आसा

    दिसंबर के पहले-दूसरे दिन बारिश होने के आसा

    मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिसंबर के पहले-दूसरे दिन बारिश होने के आसार हैं। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालय और उत्तर पश्चिमी भारत कुछ हिस्सों में बारिश और स्नोफॉल होता है और इसी कारण तापमान में गिरावट होती है।

    तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी

    तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी

    आईएमडी के मुताबिक 1 और 2 दिसंबर से उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदलेगा। विभाग ने बुधवार-गुरुवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की है, जो कि सर्दी के मौसम की पहली बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी।

    'यलो अलर्ट' जारी

    जबकि दो दिसंबर को शिमला, मनाली, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले में बर्फबारी की भी आशंका है जिसके लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

    शीत लहर की चेतावनी

    शीत लहर की चेतावनी

    पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की भी चेतावनी है। ठंडी और शुष्क हवाएं इस क्षेत्र में हिमालय से बह रही हैं। जिसकी वजह से अब आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तेजी से तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+