Weather Forecast: सीकर में पारा पहुंचा 3.8 डिग्री, ओडिशा में पड़ेगी कड़ाके की ठंड,जानिए IMD का अपडेट

Weather Forecast: कई राज्यों में अब सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दक्षिण में मानसूनी बारिश ने मौसम के मिजाज को खराब कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों अब कड़ाके की सर्दी पडे़गी। कई राज्यों में तो अब असर दिखने भी लगा है। आईएमडी ने ओडिशा, एमपी, यूपी और बिहार में अब कड़ाके की सर्दी की बात कही है।

Weather Forecast:

विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के अंदर ओडिशा के न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने भुवनेश्वर, नयागढ़, गंजम, कंधमाल, गजपति, कंधमाल, कालाहांडी, बलांगीर, गजपति और कटक में कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की बात कही है और भुवनेश्वर में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Weather Forecast

जहां ओडिशा का ये हाल है वहीं राजस्थान में भी अब जमकर सर्दी पड़ने लगी है। राजस्थान में इस बार बेतहाशा बारिश भी हुई थी तो अब यहां बेहिसाब ठंड पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं। सीकर में तो पारा अभी से ही 3.8 डिग्री पहुंच गया है और अब पत्तों पर ओस भी देखने को मिल रही है। तो वहीं कोहरे ने भी यहां डेरा डाल दिया है।

माउंट आबू में पारा शून्य के भी नीचे जा सकता है

राजस्थान में दिन में मौसम साफ रहने लगा है, इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी की बात कही है। इस बार यहां सर्दी ने मानक समय से करीब दस दिन पहले ही दस्तक दे दिया है। आईएमडी ने कहा कि रफ्तार यही रही तो अगले तीन-चार दिनों के अंदर फतेहपुर, चुरू और माउंट आबू में पारा शून्य के भी नीचे जा सकता है।

Weather Forecast

तो वहीं एमपी भी सर्दी की गिरफ्त में है। यहां के कई जिलों में अब सुबह-शाम ठंड पड़ने लगी है लेकिन 25 नवंबर के बाद यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। तेजीसे यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और शीतलहर के भी आसार हैं।

अगले 24 घंटे के बीच जमकर बारिश हो सकती है

तो वहीं दक्षिण में आज से लेकर अगले 24 घंटे के बीच जमकर बारिश हो सकती है। यहां के चेन्नई,कोयंबटूर,कन्याकुमारी, मदुरै,पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु, आंध्रा और तेलंगाना में भी बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट हुई है और मौसम ठंडा हो गया है। तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी। कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+