Weather Updates: दशहरा उत्सव में बरसात डाल सकती है खलल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। देश के कई राज्यों में मौसम में परिवर्तन होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर 7 अक्टूबर तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका नजर आ रही है। लखनऊ में तो आज सुबह से बादल छाए हुए हैं तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर दशहरे के उत्सव में खलल पड़ जाएगा।

रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी
आईएमडी ने कहा है कि आज और कल दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा, रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी , दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हल्की से तेज बारिश होने के आसार
जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं इसलिए विभाग ने यहां पर 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। केवल यूपी ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड,बंगाल, में भी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

हिमाचल में अब तेजी से मौसम बदलने वाला है
जबकि हिमाचल में अब तेजी से मौसम बदलने वाला है। यहां के कई इलाकों में अब तेज बारिश और हल्की-हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। अब तापमान में यहां पर गिरावट दर्ज की जाएगी। तो वहीं कश्मीर के कुछ इलाकों में भी अब हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है जिससे तापमान में कमी आई है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून के वापस जाते ही सर्दी की एंट्री जल्दी हो सकती है।

स्काईमेट ने कही ये बात
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, यूपी, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान , नार्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, झारखंड में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। स्काईमेट ने पहले ही कह रखा है कि अक्टूबर के अंत में तेजी से मौसम में बदलाव होगा और तापमान गिरेगा।












Click it and Unblock the Notifications