Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, मुंबई में Yellow Alert

नई दिल्ली, 09 मार्च। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज आज दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र. यूपी , पंजाब और हरियाणा के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में पहले से अलर्ट जारी किया हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में फिर करवट लेगा मौसम, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे

    दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे

    दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में आज बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तो वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बदल सकता है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश में आज मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि बारिश के बावजूद पारे में बढ़ोत्तरी होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी।

    यलो अलर्ट जारी

    यलो अलर्ट जारी

    तो वहीं केरल-तमिलनाडु में भी मौसम में हेर-फेर हो सकता है, जिससे दक्षिण भारत में बारिश होने के आसार हैं। जबकि महाराष्ट्र में भी मौसम पलटी मार सकता है। मौसम विभाग ने आज मुंबई, पुणे, अहमदनगर, कोल्हापुर, सातारा, औरंगाबाद, नांदेड़,अमरावती, नागपुर, वर्धा, यवतमाल, धुले, नंदूरबार, नासिक, जलगांव सहित कई जिलों में बारिश और नासिक में ओले गिरने का भी अनुमान है। इसलिए यहां पर यलो अलर्ट जारी है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 282 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 254 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 223 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-232AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -279 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 235 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 235 AQI⁠ खराब
    हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है

    हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है

    आईएमडी के मुताबिक पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ रेखा केरल तट से दक्षिण-पूर्व में जा रही है , जिसके चलते राज्यों में बारिश का अनुमान है। तो वहीं स्काईमेट का कहना है अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में बनने वाला लो प्रेशर प्रभावशाली हो गया है जिसके कारण मुंबई, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा,आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+