Weather Updates: कई राज्यों में बरसेंगे बादल लेकिन 25 फरवरी के बाद से चढ़ेगा पारा, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 21 फरवरी। उत्तर भारत में सर्दी 25 फरवरी के बाद से कम हो जाएगी ऐसा मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सर्दी का प्रकोप 25 फरवरी के बाद कम हो जाएगा और पारा चढ़ेगा, हालांकि इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कई राज्यों में बारिश होने के आसार है। हालांकि विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों पर ज्यादा दिखाई देगा लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर कुछ ही समय तक रहेगा।
Recommended Video

Yellow Alert जारी
हालांकि आईएमडी ने 21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा,एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है और इस दौरान हल्की हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं 22 और 23 फरवरी के बीच हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है, यहां पर कल से ही Yellow Alert जारी किया गया है।

हवा के प्रदूषण में पहले से कमी आई
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक कल से दिल्लीवालों को कुछ ठंडी हवाओं का सामना कर पड़ सकता है। वैसे दिल्ली में आज भी हवा प्रदूषित ही है आज सुबह दिल्ली का AQI 149 ही है, जो कि खराब श्रेणी में ही आता है, हालांकि हवा के प्रदूषण में पहले से कमी आई है।

23 फरवरी के बाद से मौसम में गर्माहट आएगी
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा कि इस वक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल,लक्षद्वीप द्वीप समूह में हल्की बारिश ,पहाड़ों पर बर्फबारी और यूपी, बिहार, एमपी , छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि 23 फरवरी के बाद से मौसम में गर्माहट आएगी।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 142 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 149 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली 141 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-139 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 138 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 135 QI बहुत खराब
- लोधी रोड, 139 AQI बहुत खराब












Click it and Unblock the Notifications