Fog Alert: कोहरे के चलते राजधानी एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें लेट, चेक करें कहीं आपकी Train तो नहीं

Weather Updates in Hindi: उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है, पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है जिसकी वजह से ट्रेनें और विमानें अपने निर्धारित वक्त से काफी पीछे चल रही हैं तो वहीं आज शताब्दी और तेजस कैंसिल कर दी गई हैं।

Fog Alert

आज भारतीय रेलवे ने करीब 25 ट्रेनों को लेट किया है, जिसमें राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। मालूम हो कि नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन पर निर्धारित समय के बजाय लगभग डेढ़ घंटा देरी से चल रही है इसलिए यात्रीगण दुखी हैं।

जो ट्रेनें लेट हुई हैं उनकी लिस्ट निम्नलिखित है...

  • 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 12557 मुजफ्फरपुर-सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 12415 इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 12779 वास्को-डी-गामा-हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस।
  • 12615 चेन्नई-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस।
  • 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस।
  • 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस।
  • 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस।
  • 12225 आज़मगढ़-कैफियत एक्सप्रेस।
  • 12367 भागलपुर-विक्रमशिला एक्सप्रेस।
  • 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस।
  • 12559 शिव गंगा एक्सप्रेस।
  • 12621 एमजीआर तमिलनाडु एक्सप्रेस।
  • 12723 हैदराबाद-तेलंगाना एक्सप्रेस।
  • 12155 हबीबगंज-भोपाल एक्सप्रेस।
  • 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस।
  • 12426 जम्मू तवी- राजधानी एक्सप्रेस।
  • 12904 स्वर्ण मंदिर मेल।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बरसात हो रही है और इसी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चल गया है और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोल्ड अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में रेन अलर्ट जारी

तो वहीं उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। तो वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है और कोहरा देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+