Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज तेज बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 03 मार्च। उत्तर भारत में मौसम को लेकर उलट-फेर जारी है, पिछले दो दिनों से दिल्ली में मौसम साफ रहने के बाद आज बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में तेज बारिश भी हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि हालांकि बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे लोगों को सर्दी परेशान नहीं करेगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में वापस लौटी सर्दी, अगले 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं, IMD का Alert| वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली समेत कई राज्यों में आज तेज बारिश की आशंका

    दिल्ली समेत कई राज्यों में आज तेज बारिश की आशंका

    दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है, जबकि एमपी-पंजाब में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। हालांकि बारिश के चलते अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी।

    सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया

    सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया

    आईएमडी के मुताबिक आज भी यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया है ।हालांकि राजस्थान में पारा एकदम से चढ़ गया है, वहां पर गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है और आज भी यहां ऐसा ही तापमान रहने की उम्मीद है।

    बरसात का कारण हिमालयी क्षेत्र में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ है

    बरसात का कारण हिमालयी क्षेत्र में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ है

    मार्च के महीने में हो रही बरसात का कारण हिमालयी क्षेत्र में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ है, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर में बारिश होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। असम, सिक्किम और मिजोरम में भी मेघ बरसने की आशंका है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 121 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 102 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 111 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-180 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार - 119 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 123 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 121 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+