Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, UP-बिहार में Red Alert

नई दिल्ली, 13 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यूपी-बिहार में भारी बारिश के आसार हैं। बिहार के 12 जिलों में Red Alert और 12 जिलों में ही Orange Alert जारी हुआ है। बिहार के जिन 12 जिलों में रेड-अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं 'सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया'। इन स्थानों पर भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Recommended Video

    Weather Update: इन States में हो सकती है Heavy Rain, IMD ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    UP-बिहार में Red Alert

    UP-बिहार में Red Alert

    केवल बिहार ही नहीं यूपी में भी आज भारी बारिश की आशंका है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है, यहां पर यलो अलर्ट जारी है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश होने के आसार

    झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश होने के आसार

    झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं, विभाग ने यहां पर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल समेत महाराष्ट्र व गुजरात में 15 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है।

    असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है

    असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है

    यही नहीं अगले 4 दिनों असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जबकि दक्षिण भारत में भी बारिश हो रही है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश हो रही है। विभाग ने यहां भी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+