Weather Updates: देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात
नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले चार दिनों तक देश के दस राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। जिन राज्यों की बातें यहां हो रही हैं उनके नाम हैं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। आईएमडी ने चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है क्योंकि कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
Recommended Video

बाढ़ की स्थिति
गुजरात में भारी बारिश की वजह से तो बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। सौराष्ट्र और कच्छ में तो भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है तो वहीं भारी बारिश की वजह मध्य प्रदेश की भी स्थिति भी काफी खराब नजर आ रही है। यहां के गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी हुआ है। यहां पर सामान्य ये अब तक बहुत ज्यादा बारिश होने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन भी प्रभावित हुआ है।

ओडिशा में येलो अलर्ट जारी
तो वहीं ओडिशा में येलो अलर्ट जारी है। सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी में भी बरसात होगी। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

राजस्थान में भी बारिश होने के आसार
तो वहीं पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है तो वहीं राजस्थान में भी बारिश होने के आसार हैं। बात अगर दक्षिण भारत की करें तो तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश और दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications