Bengaluru Weather Updates: बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका, बुधवार को स्कूल रहेंगे बंद, Orange Alert जारी

Bengaluru Weather Updates: बेंगलुरू में लगातार भारी बारिश हो रही है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार तक यहां पर भारी बरसात की आशंका व्यक्त की है और इसी कारण उसने यहां पर Orange Alert जारी किया है तो वहीं कर्नाटक सरकार ने 23 अक्टूबर को बेंगलुरु के स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है।

बेंगलुरु शहरी डीसी जी जगदीश ने मंगलवार शाम एक निर्देश जारी करके कहा कि 'बेंगलुरु में भारी बारिश के मद्देनजर 23 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है, कल स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कॉलेज खुले रहेंगे।'

Bengaluru Weather Updates

तो वहीं IMD ने कहा है कि लगातार हो रही बरसात के कारण शहर में बड़े पैमाने पर जलभराव, यातायात अव्यवस्था और निचले इलाकों में झीलों में जल स्तर बढ़ गया है, जिसका असर दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न

भारी बारिश के कारण बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न हैं और निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टाटानगर, कोडिगेहल्ली और डोड्डाबोम्मासांद्रा झील के आसपास के इलाकों में स्थिति विशेष रूप से भयावह है, जहां पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है और घरों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) शहर में पानी निकासी के लिए लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि आज शहर में बादल फटने के कारण भारी बारिश हुई है ऐसी बारिश शहर में पिछले 17 वर्षों में नहीं देखी गई थी।

हेल्प लाइन नंबर जारी, इन इलाकों में जाने से बचें

इसी के साथ बेंगलुरु के ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, महादेवपुरा जोन, बोमनहल्ली, येलंका, आरआर नगर, दशराहल्ली, एमजी रोड, एचएसआर ब्लॉक, जयदेवा, जेपी नगर फेज 2, हूसुर इन एरिया में जाने से बचें। बीबीएमपी ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।

BBMP

4,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं: IMD

BBMP ने शहर की जल निकासी व्यवस्था पर भारी दबाव को उजागर किया है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया और जलमग्न हो गया। स्टॉर्मवॉटर ड्रेन (SWD) को साफ करने के प्रयासों के बावजूद, लगातार बारिश ने शहर के बुनियादी ढांचे को प्रभावित किया है, जिससे 4,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं और कई निवासियों को विस्थापित होना पड़ा है।

बाढ़ के पानी को निकालने के लिए बीबीएमपी के प्रयास जारी हैं, जिसमें डोड्डाबोम्मासांद्रा झील के आसपास के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कुछ स्थानों पर पानी का स्तर 10 फीट तक पहुंच गया है। बाढ़ के कारण न केवल सड़कें जलमग्न हो गई हैं, बल्कि घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे व्यापक संकट पैदा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+