Weather Updates: सुबह-सुबह दिल्ली में बरसे बादल, अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में होगी बारिश
नई दिल्ली, 10 सितंबर। राजधानी की सुबह आज बारिश के साथ हुई है। शुक्रवार को दिल्ली में सुबह-सुबह ही जमकर बादल बरसे हैं, जिसके बाद तापमान में तो कमी आई है लेकिन कहीं-कहीं जलभराव भी हो गया है, जिससे आने-जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो घंटों के दौरान मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मिलक (यूपी), दिल्ली- एनसीआर (गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, हापुड़, हांसी, हिसार, गोहाना) में जमकर बारिश होने की आशंका है और इसी कारण आईएमडी ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

दिल्ली में चार दिनों के लिए अलर्ट जारी
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली में चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया था। विभाग का कहना है कि मानसून अपने अंतिम दौर में है और एक चक्रवाती दवाब बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है जिसके कारण नार्थ इंडिया में जमकर बारिश हो रही है। बारिश का दौर दिल्ली में अगले 4 दिनों तक यूं ही जारी रहेगा।

साउथ में भी आज बारिश हो सकती है
दिल्ली में ही नहीं बल्कि आज भारत के दूसरे कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ ,महाराष्ट्र, कोंकण, एमपी और गुजरात में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं साउथ में भी आज बादल बरस सकते हैं।

कश्मीर में भी शाम तक हल्की बारिश हो सकती है
आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी आज बारिश हो सकती है, हालांकि यहां हल्की बरसात की उम्मीद है, फिलहाल सभी जगह अलर्ट जारी है। तो वहीं हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी शाम तक हल्की-फूल्की बारिश होने के आसार हैं।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
जबकि मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर में तेज बारिश के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज मेघवर्षा हो सकती है और इसी कारण इन सभी राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications