Weather Updates: कश्मीर में Chilaikalan की शुरुआत,अब 40 दिन पड़ेगी हाड़कंपाने वाली सर्दी फिर भी लोग खुश,क्यों?
Weather Updates: चिल्लईकलां की शुरुआत के साथ ही कश्मीर के कई हिस्सों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे महीनों के सूखे मौसम के बाद लोगों को राहत मिली है, आपको बता दें कि चिल्लईकलां कश्मीर घाटी में पड़ने वाली सबसे भीषण ठंड की अवधि को कहा जाता है।
यह फारसी शब्द है, जिसमें 'चिल्ला' का अर्थ 40 और 'कलां' का मतलब बड़ा या प्रमुख होता है यानी यह 40 दिनों तक अब कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी लेकिन इसके बावजूद स्थानीय लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि ये सीजन पर्यटन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Chilaikalan की अवधि
चिल्लईकलां हर साल 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक माना जाता है। इस दौरान कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। झीलें जम जाती हैं, नदियों में बर्फ की परत दिखने लगती है और कई इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। नलों का पानी जम जाता है और लोग अपने साथ कांगड़ी (अंगीठी) लेकर यात्रा करते हैं।
चिल्लईकलां के दौरान आम जनजीवन काफी प्रभावित ( Weather Updates)
इसमें कोई संदेह नहीं कि चिल्लईकलां के दौरान आम जनजीवन काफी प्रभावित होता है। सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ता है। बर्फबारी के कारण कई इलाकों का संपर्क कट जाता है। चिल्लाएकलां के बाद चिल्ला-ए-खुर्द (20 दिन) और चिल्ला-ए-बच्चा (10 दिन) का समय आता है, जिसमें ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है।
बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सड़क संपर्क प्रभावित
अगर मौसम अपडेट की बात करें तो आईएमीडी के मुताबिक श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों को मौसम अपडेट देखकर ही सफर करने की सलाह दी है।

जम्मू क्षेत्र का मौसम (Jammu Kashmir Weather updates)
जम्मू संभाग में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। सुबह से ही यहां पर कोहरा छाया हुआ है। दिन के तापमान में गिरावट से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम? (Weather updates)
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही ठंड में और इजाफा हो सकता है इसलिए सभी को सचेत रहने की जरुरत है।












Click it and Unblock the Notifications