Weather Updates: दिल्ली की हवा आज भी खराब लेकिन कई राज्यों में तूफान की आशंका, ओडिशा में अलर्ट जारी

मौसम अपडेट : देश के कई राज्यों में हो रही बेमौसम बरसात ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई राज्यों से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है, बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, जिसके कारण देश में बेमौसम बरसात हो रही है, फिलहाल आईएडमी के ताजा अपडेट के मुताबिक अब दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश नहीं होगी और मौसम साफ और ड्राई रहने वाला है। दिल्ली में अब बरसात होने के चांस नहीं है लेकिन इसकी वजह से नेशनल राजधानी में एक बार फिर से प्रदूषण ने जोर पकड़ लिया है। यहां की आबो-हवा एक बार फिर से खराब स्थिति में पहुंच गई है, दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा का यूं प्रदूषित होना अच्छा संकेत नहीं है।

Weather Updates:

Recommended Video

    Weather Alert: Odisha पर चक्रवात का खतरा, इन राज्यों में आज बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी *News

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा · 247 AQI (बहुत खराब)
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली · 162 AQI ( औसत)
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 352 AQI (बहुत खराब)
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर · 293 AQI (खराब)
    • परपड़गंज · 254 AQI (खराब)
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 250 AQI खराब
    Weather Updates:

    मौसम विभाग ने दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही है, उसने कहा है कि आज दिन भर धूप खिली रहेगी। जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनता दिख रहा है जो कि इस हफ्ते के अंत तक एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग की माने तो उसका कहना है कि ये दवाब नार्थ-वेस्ट की तरफ मूव कर सकता है, अगर ये दवाब तूफान में तब्दील होता है तो एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है।

    Weather Updates:

    फिलहाल तूफान तीव्रता क्या होगी? इसका अंदाजा लगा पाना अभी मुमकीन नहीं है लेकिन तूफान के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने तटीय किनारों पर अलर्ट जारी कर दिया है और उसने 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

    Weather Updates:

    मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश का अंदेशा जताया है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में आज भी बरसात हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है तो वहीं महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण और पूर्वोत्तर में बारिश होने का अनुमान है,इसलिए अलर्ट जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+