Weather Updates: क्यों कुदरत के कहर का शिकार हो रहा है ये राज्य? अब तक 10 की मौत, ट्रेनें रद्द, अलर्ट जारी
Tamil Nadu Weather Updates: तमिलनाडु में इस वक्त भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। लगातार चार दिनों से कुदरत की मार सह रहा ये प्रांत इस वक्त भारी बारिश की चपेट में हैं। कई जिलों में तो बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश के कारण अभी तक दस लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।। सबसे ज्यादा तिरुवन्नामलाई और इरोड में स्थिति खराब है। फिलहाल आज भी यहां के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं
मौसम के बिगड़ने की वजह मदुरै , शिवगंगा तिरुवन्नामलाई और इरोड में शनिवार तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तो वहीं अगले 24 घंटों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, डिंडीगुल नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तिरुप्पुर और रामनाथपुरम जिलों भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
तिरुनेलवेली-तूतीकोरिन जिलों में अब तक दस लोगों की मौत
तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिव दास मीना ने मंगलवार को कहा कि 'पिछले दो दिनों में दक्षिणी जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बाधित हुआ है और तिरुनेलवेली-तूतीकोरिन जिलों में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है। कुछ की जान दीवार गिरने से गई, वहीं कुछ की मौत बिजली का करंट लगने से हुई।'
भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भरा
जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से कहा गया है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का अपडेट लेकर ही बाहर जाएं। तो वहीं चेन्नई में मौसम खराब होने से कल कई जगहों घंटों सड़कों पर जाम लगा रहा। भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण राज्य में ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। दक्षिण रेलवे ने करीब सौ से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
तमिलनाडु में क्यों हो रही हैं भारी बारिश?
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर मानसून के कारण तमिलनाडु में कुदरत कहर बरपा रही है। इससे पहले महीने के प्रारंभ में यहां पर मिचौंग तूफान के कारण भारी तबाही हुई थी। इस सिलसिले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी की थी। उन्होने कहा कि 'बारिश के कारण राज्य में जो नुकसान हुआ, वह 100 साल के इतिहास में नहीं देखा गया है। मैं पीएम से अपील करता हूं कि वो राज्य के लिए राष्ट्रीय आपदा कोष से फंड जल्द से जल्द दिलवाने की कृपा करें।'












Click it and Unblock the Notifications