Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर से लेकर दक्षिण तक आंधी-तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट किया है जारी।

Weather Update Today

Weather Update Today: बदलते मौसम ने लोगों को परेशान करके रख दिया है, आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कमी आएगी।

कहीं-कही ओले भी गिर सकते हैं

केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि हिमाचल, हरियाणा, जम्मू, पंजाब , उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, हिमाचल , उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान काफी तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कही ओले भी गिर सकते हैं।

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

पूर्वोत्तर और दक्षिण के तटीय इलाकों में आज काफी तेज बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिमी अरब सागर में तो हवाओं का गति 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। तो वहीं पंजाब-हरियाणा में आज ओले गिर सकते हैं। इसलिए यहां यलो अलर्ट जारी है। मौसम का ये उल्टा-पुल्टा रूख पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है जो कि इस वक्त ईरान के ऊपर बना है और अगले दो दिनों में इसका रूख North India की ओर होगा और इसी कारण देश में मौसम बिगड़ा हुआ है।

दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई

वैसे आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। फिलहाल कई दिनों की बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है, हालांकि आज भी हवा दूषित ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Hailstroms बनने के क्या हैं कारण, Rain के साथ क्यों गिरते हैं ओले | वनइंडिया हिंदी
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 267 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 213 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 201 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -241 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 117 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और धूप की वजह से सर्दी, खांसी और बुखार का खतरा बढ़ रहा है ऐसे में हर किसी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सावधानी बरतने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+