Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में रहेगा मौसम साफ लेकिन इन राज्यों में होगी तेज बारिश

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इस वक्त पारा तीस के पार चल रहा है, बढ़ता तापमान लोगों की तरह वैज्ञानिकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है।

Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव तेजी से जारी है। कभी गर्मी और कभी सर्दी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होगी और मौसम साफ रहेगा लेकिन दो दिन बाद यहां फिर से बादलों का डेरा देखने को मिलेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच सकता है। बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार देखा गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण का लेवल ज्यादा ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 168 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 278 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 232 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 2211 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -245 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 201 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 198 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

फिलहाल आज भले ही दिल्ली में बारिश नहीं होगी लेकिन कई राज्यों में आज आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका है। पंजाब , उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, हिमाचल , उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज गति वाली बारिश हो सकती है, जबकि कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी कहा कहना है कि बारिश ना होने की वजह से एक बार फिर से राज्यों का तापमान बढ़ेगा लेकिन 29 मार्च के बाद एक बार फिर से उत्तर भारत में बारिश का दौर चालू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+