Weather Forecast Today: अभी भी टला नहीं बेमौसम बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मार्च तक दिल्ली और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weather

Weather Update India: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव दिख रहा है। बेमौसम हुई बारिश की वजह से बढ़ते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 23 मार्च तक देश के कई राज्यो में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। हालांकि आईएमडी ने यह भी कहा है कि आज से यानी 22 मार्च से बारिश में कमी आएगी।

वहीं 23 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और गरज के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के मुताबिक पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 23 मार्च तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी मुंबई के लिए भी बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। आज 22 और 23 मार्च को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ट्वीट कर बताया है कि, "पूरी दिल्ली और NCR के आसपास और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ गरज भी होगी और 40-60 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मेरठ, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़ और यूपी के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में पिछले तीन सालों में मार्च में सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश हुई है। केवल तीन घंटे में 6.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने कहा कि 6.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि बारिश के साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और गरज के साथ छींटे पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+