देश के इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, गुजरात के लिए रेल अलर्ट जारी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
देश के इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, गुजरात के लिए रेल अलर्ट जारी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
नई दिल्ली, 11 सितंबर: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने विवार को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और ओडिशा, गुजरात समेत कुछ राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा, गुजरात, अन्य राज्यों में आज भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर एक अवसाद में केंद्रित होने की संभावना है, इसकी वजह से ही ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी से बहुत भीषण वर्षा होने की संभावना है।
Recommended Video

अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में कहा, "अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र में और अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।" मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने भी गुजरात क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें मंगलवार को गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और मराठवाड़ा, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा में भी इसी तरह की बारिश की संभावना है। 11 तारीख को ओडिशा में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 11 और 12 को बहुत वर्षा हो सकती है।

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
11 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब होगी। क्षेत्र में मछुआरों के लिए एक चेतावनी जारी की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है, "मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 11 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर न जाएं।" आईएमडी ने कहा, 11 से 14 तारीख के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 12 और 14 तारीख को गुजरात में, 12-14 तारीख के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होगी।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार यानी 11 सितंबर को दिल्ली में हल्के बाद छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications