Weather Update: मार्च से पहले लोगों को सताने लगी गर्मी, जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का अपडेट

Weather Update Today: देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात समेत कुछ राज्य ऐसे हैं जहां तापमान 35 से 37 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। यहां पढ़िए आज के मौसम पर ताजा अपडेट्स...

Weather Update Today

Weather Update Today: पिछले काफी दिनों से देश के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ है। इसके कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, बीच में मौसम में नर्मी देखने को मिली थी, लेकिन अब ये स्थिति फिर से बदलने वाली है। जल्दी ही एक बार फिर से गर्मी सताने वाली है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, 'उत्तर-पश्चि, मध्य और पूर्व भारत में अगले पांच दिन में अधिकत तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किए जाने का अनुमान है।'

मौसम विभाग की मानें तो देश के कई हिस्सों जैसे महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश और बंगाल के कुछ इलाकों में तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है। जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है। तापमान के अभी से बढ़ने ने तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। IMD ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बदलाव की संभावना नहीं है।

हालांकि, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान भी जताया है। इसके साथ ही, 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। अगर बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां आज यानी 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, दिल्ली में आंशिक तौर पर आज बादल भी छाए रह सकते हैं। लेकिन, आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-Maharashtra में बढ़ रहा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी

    बात अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। वहीं, सुबह के वक्त लखनऊ में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लखनऊ के तापमान में बढ़त देखी जा सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो आज आसमान साफ रहने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+