Aaj Ka Mausam: एमपी-असम में तूफान की आशंका, हिमाचल में होगी बर्फबारी, दिल्ली का चढ़ेगा पारा, IMD का Alert जारी

Aaj Ka Mausam 25 February 2026 Wednesday: भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज (25 जनवरी) को उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदलेगा, उसने देश के 7 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है तो वहीं साउथ के कुछ जिलों में पारा चढ़ने की भी चेतावनी दी है। आज जिन राज्यों में बारिश हो सकती है उनके नाम हैं पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और लक्ष‌द्वीप।

इन राज्यो में भारी बारिश के दौरान तूफानी हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिसकी स्पीड 40-55 किमी प्रति घंटा होगी और कहीं-कहीं तो ओलावृष्टि और बिजली चमकने की भी आशंका बनी हुई है। बारिश का ये दौर अगले तीन दिनों तक चलने की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नजर नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 268 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -245 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -264 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 259 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी

बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में आज भी बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी है।

Madhya Pradesh Weather Updates: मध्य प्रदेश में तेज बारिश की आशंका

भोपाल, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रायसेन, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुर, शिवपुरी में भारी बारिश की आशंका, यहाँ पर ओले गिरने की भी संभावना है।

Heavy rain warning in Assam: असम में भारी बारिश की चेतावनी

चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रो, कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव में आंधी-तूफान की आशंका है इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

UTT Weather Forecast: उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में बर्फबारी की आशंका है।

Weather Forecast: कर्नाटक में रहेगा मौसम साफ

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि कर्नाटक, तेलंगाना में पारा चढ़ने की आशंका है, यहां पर दिन में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+