ठंड को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 2 दिनों में उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Update: नए साल की शुरूआत में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड कम हुई थी। साथ ही धूप निकलने की वजह से कोहरे से भी निजात मिल गई, लेकिन अब फिर से जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के अलावा पहाड़ी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिस वजह से शीतलहर बढ़ने का अनुमान है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिस वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो वहां पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 और 24 तारीख को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में बारिश होगी। जिसमें देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा शामिल हैं। वहीं बारिश के अलावा 2200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत North India में कोहरे का कहर, कई ट्रेनें लेट | वनइंडिया हिंदी
    हिमाचल में येलो अलर्ट

    हिमाचल में येलो अलर्ट

    वहीं दूसरे पर्वतीय राज्य हिमाचल में शुक्रवार से ही मौसम बिगड़ना शुरू हो गया था, वहां पर भी 23 और 24 तारीख को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि राज्य में 25 तारीख से मौसम साफ रहने की संभावना है।

    मैदानी राज्यों में कैसा मौसम?

    मैदानी राज्यों में कैसा मौसम?

    मैदानी राज्यों की बात करें तो दिल्ली में सोमवार से तापमान न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तापमान में ये गिरावट पहाड़ों से आने वाली शुष्क हवाओं की वजह से होगी। वहीं दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी 23 तारीख की शाम से मौसम बदल सकता है। साथ ही पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में हल्की बारिश का अनुमान है। इस वजह से 24 तारीख को तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा। साथ ही 25 और 26 जनवरी को धुंध छाई रहेगी। वहीं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में तापमान बढ़ेगा, हालांकि उसके बाद फिर से ठंड बढ़ने की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+