Weather Update: ठंड को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी, दिल्ली में AQI में नहीं हो रहा सुधार

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मौसम साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 23.98 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 26.97 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार दिल्ली में हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। यही वजह है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब की श्रेणी में बनी रहने की संभावना है।

delhi weather

मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के शुरुआती पांच दिनों तक सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। इस बार अक्तूबर और नवंबर माह में गर्मियों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। दिसंबर में भी कुछ इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। अगले दस दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 दिसंबर तक हल्का कोहरा बना रहेगा। साथ ही स्मॉग की वजह से लोगों को दिक्कत हो सकती है। 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। जबकि 6 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

बता दें कि 2011 के बाद से पहली बार नवंबर माह इतना गर्म रहा है। नवंबर माह में औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा है जबकि अधिकतमतापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। 2011 से 2024 की बात करें तो सिर्फ तीन बार ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री से अधिक रहा है। 2019, 2014 में पारा 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+