Weather update: आने वाले 5 दिनों में इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather update: आने वाले 5 दिनों में इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, 09 जुलाई: दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मध्य भारत और पश्चिमी तट पर सक्रिय मानसून की स्थिति अगले पांच दिनों के दौरान जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 9 से 10 जुलाई के बीच उत्तर पश्चिमी भारत में वर्षा की गतिविधि में तेजी आएगी। मौसम एजेंसी ने आने वाले कुछ दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, केरल, आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली-NCR में छाए बादल, जानें कहां होगी झमाझम बारिश | वनइंडिया हिंदी |*News
    Weather update

    गुजरात में आज और 10 जुलाई को, सौराष्ट्र और कच्छ में 11 जुलाई तक और मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 जुलाई को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 12 जुलाई तक तटीय कर्नाटक में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 जुलाई को बारिश होगी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उससे सटे ठाणे जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं आज तटीय कर्नाटक में भी छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 12 जुलाई तक भारी वर्षा होगी। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, "अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और छत्तीसगढ़ में आज बारिश हो सकती है। तेलंगाना में आज, गुजरात में 11 और 12 तारीख को, सौराष्ट्र और कच्छ में 12 तारीख तक, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 9, 11 और 12 जुलाई तक बारिश होगी।

    वहीं आज से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट वर्षा गतिविधि की भी बहुत संभावना है। उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में 10 तारीख, हिमाचल प्रदेश में 9, 11 और 12 और उत्तराखंड में 11 और 12 जुलाई 2022 को भारी बारिश की संभावना है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+