Weather Update: बंगाल, ओडिशा, झारखंड में आज भारी बारिश, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update Rain Today: देश के कई राज्यों में शनिवार (30 सितंबर) को बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश होगी। ओडिशा के कई जिलों से आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि आज झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है। झारखंड में 03 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। लेकिन आने वाले 02 और 03 अक्टूबर को बिहार में भारी बारिश होगी।

केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 01 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
आईएमडी ने 01 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 04 अक्टूबर तक झारखंड और बिहार में हल्की से भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
वहीं आईएमडी ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की या मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं 30 सितंबर तक कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है
कैसा रहेगा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जाएग। दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है।
वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो आज वहां भी बारिश के आसार कम हैं लेकिन लखनऊ समेत कई जिलों में आंशिकतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 रहेगा। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications