दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, धूल भरी आंधी-तूफान से जीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। देर शाम अचानक दिल्ली -एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी के चलते लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली सप्लाई ठप हो गई। तेज आंधी के चलते ट्रैफिक जाम फंस गया। ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा है।

वहीं उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया है। शुक्रवार शाम उत्तराखंड में उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और बालाकोट में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौजूद ITBP को अलर्ट पर रखा गया है। बादल फटने से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications