Weather: बंगाल और सिक्किम में जारी हुआ Red Alert, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

Weather Update in Hindi: पूरे देश में बारिश का उलटफेर जारी है, कभी बरसात तो कभी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजे अपडेट में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है।

Weather

इसलिए पश्चिम बंगाल और सिक्किम में Red Alert जारी किया गया है तो वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उपरोक्त सभी राज्यों में आज से लेकर 27 अगस्त तक भारी बारिश होगी इसलिए सभी के लिए चेतावनी जारी की गई है।

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

भारी बारिश के मद्देनजर आईएमडी ने मछुआरों को दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में जाने से रोका है। उसका कहना है कि भारी बारिश के चलते दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है इसलिए जब तक अलर्ट जारी है, तब तक मछुआरे समुद्र में ना जाएं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इससे पहले हिमाचल में Yellow Alert और उत्तराखंड में Red Alert जारी किया था।

कहीं-कहीं पर बिजली भी गिरेगी

उसने अपने ताजा अपडेट में ये भी कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों में पानी बरसेगा और इस दौरान कहीं-कहीं पर बिजली भी गिरेगी। उसने बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है।

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही

हिमाचल में आज भी येलो अलर्ट जारी है तो वहीं मंडी में बादल फटने की घटना सामने आई है, जहां एनडीआरएफ की टीम ने 51 लोगों को रेस्क्यू किया है। हिमाचल में बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है। लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाएं हुई है जिसके चलते यहां करोड़ों का नुकसान हुआ है और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। मंडी. सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है, हालांकि मौसम विभाग कह रहा है कि शनिवार से यहां पर लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि बारिश में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+