Weather Update: मानसून के जाने से पहले इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी
नई दिल्ली: मानसून के जाने का वक्त आ गया है, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान जहां पर गर्मी हो रही है, वहां पर तो राहत मिलेगी। साथ ही उच्च पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, हालांकि कई जगहों पर ये बारिश धान की फसल को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
11-12 अक्टूबर हो यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 12 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा पुडुचेरी के यानम में भी ऐसे ही हालात रहेंगे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और उत्तर आतंरिक कर्नाटक में भी 11-12 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। इसके अलावा तटीय ओडिशा, कोंकण और गोवा में 12 अक्टूबर को बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
Recommended Video
झारखंड में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा वज्रपात भी हो सकता है। ऐसे में खराब मौसम में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
तटीय राज्यों में भी चेतावनी जारी
वहीं बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक प्रेशर बन गया है, जोकि शुक्रवार को कम दबाव में तब्दील हो गया। जिसके कारण नार्थ इंडिया के कुछ राज्यों में अगले 2 दिनों तक बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने मालकानगिरी, कोरापुट, गजपति, रायगड़ा और गंजाम जिले में यलो अलर्ट जारी किया है, तो वहीं तटीय इलाकों में 45 से 50 किमी. की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। ऐसे में समुद्र में जाने वाले मछुआरों को वापस लौटने की सलाह दी गई है।
ओडिशा, बिहार, बंगाल में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट