Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में लू से राहत नहीं, असम-अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में लू से राहत नहीं, असम-अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू की स्थिति जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों के दौरान कुछ राज्यों में प्री-मानसून की स्थिति देखी जा सकती है। लेकिन भीषण गर्मी से तत्काल राहत नहीं मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लू का प्रकोप फिलहाल बना रहेगा। आईएडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भीषण लू चलने की संभावना है।
Recommended Video

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में 16 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17 अप्रैल तक लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी तापमान में वृद्धि होने जा रही है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में भी कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति बन गई है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट हल्की बारिश का अनुमान है।

देश में वर्षा को मापने IMD अब अपनाएगा ये तरीका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1971-2021 के आंकड़ों के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए एक नया अखिल भारतीय सामान्य वर्षा मानदंड '868.6 मिमी' जारी किया है, जिसका उपयोग देश में वर्षा को मापने के लिए किया जाएगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि यह नया मानदंड दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के लिए लगभग 87 सेमी रखा गया है, जो कि 1961-2010 के वर्षा आंकड़ों के आधार पर गणना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications