IMD Weather Update: प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में पूरा उत्तर भारत, 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: उत्तर भारत में अब अगले दो दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है, जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Heat Wave Alert: मानसून केरल में पहुंच चुका है और सामान्य गति से आगे भी बढ़ रहा है लेकिन उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप चालू हो गया है। दिल्ली में पारा चालीस पार पहुंच चुका है तो वहीं आज भी यहां पर झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी, जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।

Heatwave

9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि इस वक्त देश के 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जगहों पर चेतावनी जारी की गई है, वो राज्य हैं आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल, जहां हीटवेव के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है जबकि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।

आज यहां होगी बारिश

तो वहीं चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब खतरनाक रूप में आगे बढ़ रहा है। इसका असर गुजरात के अलावा मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिखेगा इसकी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

बरसात के लिए अलर्ट जारी

तो वहीं राजस्थान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, अंडमान, तेलंगाना, लक्षद्वीप, लद्दाख, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में आज बारिश के आसार हैं जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश हो सकती है और कश्मीर में भी बरसात के लिए अलर्ट जारी है।

मानसून की स्थिति

जहां तक मानसून की स्पीड की बात है तो अपनी नार्मल गति से कर्नाटक, कोंकण, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में आगे बढ़ रहा है, हालांकि साइक्लोन की वजह से इसकी चाल थोड़ी सी धीमी है लेकिन ये कुछ वक्त के बाद रफ्तार पकड़ लेगा। लेकिन कुछ राज्यों की बारिश पर इसका फर्क दिख सकता है, हालांकि मौसम विभाग ने पहलेसे कह रखा है इसकेलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

क्या होता है Orange Alert

खराब मौसम की स्थिति को बताने के लिए मौसम विभाग रंगों का इस्तेमाल करता है, ये रंग हैं रेड, ग्रीन, यलो और ऑरेंज होते हैं। ये कभी बारिश और कभी लू के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

  • 'येलो अलर्ट' का मतलब होता है हल्की से मध्यम बारिश या लू लेकिन सावधान रहें।
  • 'ऑरेंज अलर्ट' तेज लू या भारी बारिश , खतरनाक श्रेणी और सावधान रहे।
  • 'रेड अलर्ट' अत्यधिक बारिश या बहुत तेज लू, बहुत ज्यादा सावधानी बरतें।
  • 'ग्रीन अलर्ट' में लू या बारिश की स्थिति को बताता है लेकिन ये खतरनाक नहीं होता है।

यह पढ़ें: Cyclone Biperjoy: 15 जून को गुजरात में होगा 'बिपारजॉय' का लैंडफॉल, जानिए अब तक के 10 बड़े Updates

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+