Weather Update: झुलसाने वाली गर्मी के बीच Good News, कई राज्यों में झमाझम बारिश, कहां- कहां मिली राहत
Weather Update: केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले हफ्ते ही मानूसन दस्तक दे चुका है। इस बीच कई जगहों पर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दरअसल, दिल्ली, एनसीआर उत्तरखंड समेत दक्षिण भारत कुछ हिस्सों में देर रात बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली।
इस हफ्ते बुधवार से मौसम को तेजी से देखा जा रहा है। बुधवार देर रात मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं यूपी के गाजियाबाद उत्तराखंड के चंपावत जिले में तेज हवा के साथ भारी बारिश दर्ज की गई।

कहां- कहां बारिश
बुधवार देर रात दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेलंगाना की में भी मौसम में तेजी से करवटली। कर्नाटक के हुबरी शहर और उत्तराखंड के चंपावत जिले में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई।
इन राज्यों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। इसके साथ ही बिहार में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के भी कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि हल्की बारिश के बाद भी दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश में लू की स्थिति में कोई कमी नहीं आएगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार यानी 6 जून, 2024 को दिल्ली में कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी पड़ सकते हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications