दिल्ली-नोएडा में शनिवार की सुबह झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट, जानिए NCR में कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। ये बारिश फिलहाल कुछ घंटे लगातार होती रहेगी। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे एनसीआर में उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि शनिवार को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में पूरे दिन बारिश हो सकती है। वहीं कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली NCR के किन इलाकों में आज कैसा रहेगा मौसम...?
IMD ने दिल्ली और आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। जिनमें करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर शामिल हैं। शनिवार को कालकाजी और तुगलकाबाद है।
Recommended Video
इसके अलावा लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, भिवानी, शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, लक्ष्मणगढ़, महवा, महंदीपुर बालाजी, बयाना में शनिवार को बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों में भी बारिश के अलर्ट
आईएमडी ने शनिवार तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications