दिल्ली में आज हल्की बारिश, केरल, UP-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें मौसम पर हर अपडेट

दिल्ली में आज हल्की बारिश, केरल, UP-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें मौसम पर हर अपडेट

नई दिल्ली, 01 अगस्त: भारत के लगभग हर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। सोमवार 1 अगस्त को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार-झारखंड, पंजाब-हरियाणा, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मध्यम से हल्की बारिश होने वाली है। वहीं केरल में भीषण बारिश के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किए हैं। केरल में बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज देशभर के मौसम की स्थिति की बात करें तो मॉनसून ट्रफ अब फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर मणिपुर से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश और मेघालय से होते हुए गुजर रही है। उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कोमोरिन क्षेत्र तक और निचले स्तरों पर आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हुई है।

दिल्ली में आज भी होगी बारिश

दिल्ली में आज भी होगी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केरल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

केरल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि केरल में रविवार (31 जुलाई) से चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में भारी बारिश के अलर्ट जारी किए हैं, इन्ही चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

मछली पकड़ने की चेतावनी भी 3 अगस्त (बुधवार) तक लागू रहेगी। इस बीच, सोमवार (1 अगस्त) को भारी बारिश के लिए कोट्टायम और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में मंगलवार (2 अगस्त) को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश और बिहार में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

बीते 24 घंटों में कैसा था देश में मौसम

बीते 24 घंटों में कैसा था देश में मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। वहीं झारखंड, दक्षिण भारत कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के स्थानों पर भी बारिश हुई थी। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+