Weather Update: दिल्ली में होगी बारिश या उमस भरी रहेगी गर्मी, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?
Weather Update: दिल्ली में होगी बारिश या उमस भरी रहेगी गर्मी, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?
नई दिल्ली, 16 जुलाई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि आज दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे।"
Recommended Video

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
दिल्ली के अलावा हरियाणा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी हल्की बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को गर्म और उमस भरा दिन रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

बीते दिन कैसा था मौसम
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications