Weather Today: ठंड से कांपा उत्तर भारत, कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है।पहलगाम में तापमान माइनस 4.8, कुपवाड़ा में माइनस 3.5, कोकरनाग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस है।

Weather Today

Weather Today: पूरे उत्तर भारत में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब तेजी से मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अब आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है और शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर और कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Today

जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है। पहलगाम में तापमान माइनस 4.8, कुपवाड़ा में माइनस 3.5, कोकरनाग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं जम्मू और श्रीनगर में कोहरे का प्रकोप जारी है तो वहीं आज भी यहां के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में पांच दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

कोहरे की वजह से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल

तो वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में आज कोहरे का प्रकोप देखा गया और मौसम विभाग ने कहा है कि अब आने वाले दिनों में भी ये ही हालात रहने वाले हैं। कोहरे की वजह से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो रहा है। कानपुर में तो ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए नजर आए तो वहीं आईएमडी ने आज सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता (मीटर में) जो रिपोर्ट पेश की है वो निम्नलिखित है।

दृश्यता का स्तर (मीटर में)

  • अमृतसर, गंगानगर, पटियाला, दिल्ली (पालम) और लखनऊ: 25
  • दिल्ली (SFD) और पूर्णिया: 50
  • अंबाला और आगरा: 200
  • गोरखपुर: 300
  • बरेली, पटना, गया और कोलकाता: 500
Weather Today

विभाग ने कहा कि कोहरे की स्थिति अब यही रहने वाली है इसलिए सबको सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। तो वहीं हिमाचल के भी ऊंचे इलाकों में आज स्नोफॉल हो सकता है तो ऐसा ही हाल उत्तराखंड का भी रहेगा तो वहीं मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा और कोहरे का असर शाम को देखने को मिलेगा तो वहीं शीतलहर का अलर्ट जारी है तो वहीं राजस्थान में आज दिन भर मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट जारी रहेगी लेकिन साउथ में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+