उत्तर भारत अभी भी जूझ रहा है सर्दी से, इन जगहों पर हो सकती है आज बारिश
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में अभी भी भीषण सर्दी पड़ रही है, हालांकि पहले के मुकाबले सर्दी में कमी आई है लेकिन अभी भी उत्तर भारत के कई हिस्से कोहरे की चपेट में हैं, रविवार को भी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, वहीं हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ स्थानों में भी घना कोहरा दर्ज किया गया है।
Recommended Video

इन जगहों पर आज हो सकती है बारिश
स्काईमेट के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना है तो वहीं आज पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

इन स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है
यही नहीं सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कई जगहों पर जबकि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

बढ़ेगी फिर से ठंड
जबकि भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में 6 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है और 7 जनवरी के बाद दिसंबर वाले दिनों यानी कि शीतलहर और गलन की वापसी हो सकती है और 15 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications