Weather: कांप रहा है उत्तर भारत, दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, इन राज्यों में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, 12 जनवरी। इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में हो रही बारिश ने गलन को काफी बढ़ा दिया है। अगले दो दिनों तक भी बारिश का प्रकोप पूरे उत्तर भारत में जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 14 तारीख तक नार्थ इंडिया के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है, जिससे सर्दी बढ़ेगी तो वहीं बारिश के बाद उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर का दौर लौट सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: North India में कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट| वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है

    मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में शीत लहर अब लोगों को तंग कर सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास ही रह सकता है।

    तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी

    तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी

    तो वहीं आज और कल उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। आज से लेकर 14 जनवरी तक ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

    बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है

    बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है

    मैदानी इलाकों में बढ़ रही गलन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का नतीजा है। इस वक्त पहाड़ों पर चारों ओर केवल बर्फ ही बर्फ है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया है। गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ पर इस वक्त कुदरत जमकर सफेद चांदी की वर्षा कर रही है, जिसकी वजह से इस वक्त लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

    घनघोर कोहरा देखने के मिल सकता है

    घनघोर कोहरा देखने के मिल सकता है

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में हल्की बारिश और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका नजर आ रही है। जबकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घनघोर कोहरा देखने के मिल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+