मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन से चार दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज (शनिवार) से अगले तीन-चार दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मप्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना, तटीय आंध्र, तटीय केतका, केरल, रायलसीमा, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में अगले 12 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है।

आज से इन जगहों पर होगी बारिश

आज से इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन से पांच दिन तक गरज और बिजली के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में आज से अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात के भी कई हिस्सों में 12 सितंबर से बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में बारिश

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 सितंबर से अगले तीन-चार दिनों तक कुछ राज्‍यों में बहुत भारी बारिश होगी। 14 और 15 सितंबर को महाराष्ट्र तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस सिस्टम का प्रभाव उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में 16 से 18 सितंबर के बीच दिखेगा। इन भागों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। वहीं राजस्थान से मानसून की वापसी 15 दिनों के लिए टल सकती है।

दिल्ली में शुरू होगा बारिश का दौर

दिल्ली में शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर से दिल्ली में एक बार फिर हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद 16 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान मानसून की अक्षीय रेखा फिर से दिल्ली एनसीआर के आसपास सक्रिय होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल दिल्ली में मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह ठहर सकता है। इस बीच अच्छी बारिश के एक दो दौर और देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली में मानसून के आगमन की आधिकारिक तारीख 27 जून है, लेकिन इस बार मानसून 25 जून को आया था। इसी तरह मानसून की वापसी की आधिकारिक तारीख 25 सितंबर है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल यह अक्टूबर के पहले सप्ताह तक ही दिल्ली से वापसी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+