Weather Report: दिल्ली-यूपी में होगी बारिश..बढ़ेगी ठंड..

नई दिल्ली| दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही दिन में बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह के वक्त हल्का कोहरा था, जिसके कारण 15 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह में दृश्यता 1,200 मीटर थी, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी में 15 रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं, जबकि एक का समय बदला गया।

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में हल्की बारिश के आसार

उप्र में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ| लखनऊ और आसपास के अन्य हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी सहित कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ और उससे सटे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। सुबह में हालांकि धूप निकलेगी, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

मप्र में धूप निकली

मप्र में धूप निकली

भोपाल। भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से ठिठुरन कम रही। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है। राज्य में आने वाली हवाओं का रुख उत्तर से दक्षिणी होने पर मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार सुबह धूप खिली, जिससे सर्द हवाओं का असर काफी कम हो गया। कोहरे में भी कमी आई है।

दिल्ली में सर्द सुबह, दिन में रहेगी धूप

दिल्ली में सर्द सुबह, दिन में रहेगी धूप

नई दिल्ली| दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दोपहर में मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,000 मीटर तक दर्ज की गई।

बिहार में साफ रहेगा मौसम

बिहार में साफ रहेगा मौसम

पटना। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा तथा खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी आज मौसम साफ है लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+