दिल्ली में आज भी पारा रहेगा 46 पार, बांदा में गर्मी ने तोड़ा 24 साल का रिकार्ड, आसमानी तपिश से सब परेशान

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है, जून के बीते 10 दिन लोगों के लिए मौसम के लिहाज से बेहद कष्टकारी रहे हैं और आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, गर्मी की वजह से इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली बुरी तरह से उबल रही है, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है, बताते चलें कि सोमवार को दिल्ली में पारा अभी तक सबसे ऊंचे स्तर 48 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया जबकि उत्तर भारत के कई जगहों पर यह 50 डिग्री के आसपास बना रहा है।

देश में सबसे गर्म स्थान राजस्थान का चुरु

सोमवार को देश में सबसे गर्म स्थान राजस्थान का चुरु रहा, यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं इसके बाद दूसरा नबंर दिल्ली का रहा जहां का तापमान 48 का आंकड़ा पार कर गया, इसके अलावा यूपी में बांदा सोमवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 49.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बांदा में गर्मी का रिकार्ड टूटा

बांदा में गर्मी का रिकार्ड टूटा

बांदा में गर्मी ने बीते 24 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड के अनुसार इससे पहले वर्ष 1995 में बांदा में तापमान 48.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो अब तक का रिकॉर्ड था। केवल बांदा ही नहीं प्रयागराज में सोमवार को तापमान सामान्य के मुकाबले नौ डिग्री अधिक 48.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

क्यों है गर्मी

क्यों है गर्मी

दक्षिणी और पूर्वोत्तर में मॉनसून की बेहद धीमी गति के कारण उत्तरी और पश्चिमी भारत के राज्यों में गर्मी बढ़ गई है और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में तापमान लगातार दो दिन 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे तो वहां 'लू' की स्थिति घोषित कर दी जाती है। यदि पारा 47 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला जाए तो 'लू की गंभीर स्थिति' बन जाती है। दिल्ली में अगर तापमान एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाए तो लू की स्थिति घोषित कर दी जाती है तो इस वक्त दिल्ली में 'लू की गंभीर स्थिति' है।

यह रहा सोमवार के मौसम का हाल

यह रहा सोमवार के मौसम का हाल

  • लखनऊ में 42.3 डिग्री
  • यूपी के बांदा में 49.2 डिग्री
  • अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री
  • खजुराहो में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री
  • ग्वालियर में 47.8 डिग्री
  • सतना में 47.1 डिग्री
  • भोपाल में 45 डिग्री सेल्सियस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+