दिल्ली NCR में एक बार फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, उठेगी आंधी
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में गर्मी का मौसम जोर पकड़ चुका है। हालांकि कभी कभी तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान औसत से 4 डिग्री नीचे यानी 18.2 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। खबर है कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
बता दें कि शुक्रवार को सुबह 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसमविदों का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक दिल्ली के मौसम में को खास बदलाव नहीं दिखेगा। आसामान पूरी तरह साफ रहेगा। इसके बाद आंधी तूफान की संभावना है।
यह भी पढ़ें- बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से किसान परेशान, लोगों का भी हुआ बुरा हाल
गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर भारत में कई जगह आंधी तूफान देखने को मिला है जिसमें कई लोगों के मरने की खबर भी आई थी। कई इलाकों में खतरनाक धूलभरी आंधी दिखी। इसके चलते मध्यप्रदेश में कुल 15 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गुजरात में भी खराब मौसम के चलते 25 लोगों की जान गई है। राजस्थान में इससे 10 लोगों की मौत हुई।
यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से