Weather Updates LIVE: दिल्‍ली में अगले तीन दिन क्‍या होगी तेज बारिश? IMD ने दिया ताजा अपडेट

Weather Updates LIVE: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं मौसम विभाग ने दिल्ली, एमपी, बिहार, यूपी, एमपी और झारखंड में भारी बारिश के लिए अलर्ट किया है। तो वहीं गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है।

राजस्थान और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं हिमाचल में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Updates LIVE

LIVE Feed
Aug 14, 2024, 6:56 PM IST

आईएमडी ने राजस्‍थान समेत इन हिस्‍सों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी और गंगीय पश्चिम बंगाल में चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वी राजस्थान, उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्‍सोें के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर राजस्थान और गुजरात के पास तेज बारिश की चेतावनी दी है।
Aug 14, 2024, 4:49 PM IST

केरल में आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल में, एर्नाकुलम, त्रिशूर और इडुक्की सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, आईएमडी ने गुरुवार तक तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथानामथिट्टा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, तूफान और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
Aug 14, 2024, 3:52 PM IST

दिल्ली में 20.2 मिमी बारिश

मंगलवार को दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश हुई और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह तक 20.2 मिमी बारिश दर्ज की।
Aug 14, 2024, 3:24 PM IST

17 अगस्त तक रायलसीमा सहित इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में 17 अगस्त तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Aug 14, 2024, 3:08 PM IST

असम सहित इन राज्यों में 13 से 16 अगस्त के बीच बारिश की संभावना

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।
Aug 14, 2024, 2:39 PM IST

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 से 15 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
Aug 14, 2024, 1:47 PM IST

MP-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि आज मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
Aug 14, 2024, 1:29 PM IST

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 14, 2024, 12:52 PM IST

उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में "येलो" अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में "येलो" अलर्ट जारी किया है।
Aug 14, 2024, 12:23 PM IST

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

IMD ने राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए "येलो" अलर्ट जारी किया है।
Aug 14, 2024, 11:50 AM IST

देश के कई हिस्सों में बारिश-बिजली का अलर्ट

IMD ने बुधवार को अपने नवीनतम बुलेटिन में भारत के कई हिस्सों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की।
Aug 14, 2024, 11:28 AM IST

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

राजस्थान में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश के आसार हैं, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
Aug 14, 2024, 8:58 AM IST

चंबल- शहडोल इलाकों के लिए जारी हुआ ओरेंज और येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश, चंबल- शहडोल समेत इन इलाकों के लिए जारी हुआ ओरेंज और येलो अलर्ट
Aug 14, 2024, 8:57 AM IST

हिमाचल समेत कई राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश

हिमाचल समेत कई राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+