Weather: मानसून की बारिश में भीगा केरल, कई राज्यों में आंधी-पानी के आसार लेकिन दिल्ली का क्या है मिजाज?
नई दिल्ली, 30 मई। साउथ-वेस्ट मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल में वक्त से पहले पहुंच चुका है,जिसकी वजह से केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। रविवार को केरल के कई जिलों में भारी बारिश हुई है तो वहीं आज भी मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की चाल सही है और ये इसी तरह से मूव करता रहा तो अन्य राज्यों में भी वक्त से पहले दस्तक दे देगा।

कई राज्यों में होगी बारिश
फिलहाल देश के अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के भी कई राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में भी रविवार को हल्की बूंदाबादी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली है तो वहीं आज दिल्ली में बादलों की हल्की आंख-मिचौली देखने को मिल सकती है। हालांकि दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री के ही आस-पास रहने का अनुमान है, हालांकि हीटवेव नहीं चलेंगी।
Recommended Video

इन जगहों पर इंद्र देवता होंगे मेहरबान
तो वहीं यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा पर भी इंद्र देवता मेहरबान हो सकते हैं तो वहीं राजस्थान और गुजरात में लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा लेकिन कुछ जगहों पर हल्की से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है तो वहीं रेगिस्तान के राज्य राजस्थान में धूल भरी आंधी आने के भी आसार हैं।

तापमान में कमी
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि आज पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, गोवा ,हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश में बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है।

चेतवानी जारी
जबकि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के कारण झमाझम बारिश के आसार हैं और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड ,बिहार, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है, इसलिए चेतवानी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications