Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम अचानक से बदल गया। तेज आंधी के बाद बारिश और ओले गिरे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन ओले गिरने से नुकसान भी हुआ। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद के कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

इससे पहले गुरुवार को सुबह से ही मौसम बेहद सुहाना रहा। बादल से घिरे होने की वजह से गर्मी कम रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा चलने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई।












Click it and Unblock the Notifications