Weather: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। देश में मौसम की आंख-मिचौली जारी है, हालांकि भारत के कई राज्यों से मानसून विदा हो गया है, बावजूद इसके देश के कई प्रांत इस वक्त भारी बारिश से परेशान है। भारत मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित है जिसके अगले 3-4 दिनों के दौरान प्रबल होने के आसार है, जिसके कारण अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो मौसम विभाग का कहना है कि 12-14 अक्टूबर के बीच केरल और माहे में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

तो वहीं गुजरात, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है इस वजह से इन दोनों राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के अधिकांश भागों में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।

भारतीय समुद्र में भी तूफानी हालात बने रहेंगे

भारतीय समुद्र में भी तूफानी हालात बने रहेंगे

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। चूंकि मानसून की वापसी अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए अक्टूबर के मध्य तक बारिश जारी रहेगी। साथ ही भारतीय समुद्र में भी तूफानी हालात बने रहेंगे। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

जोरदार बारिश हो सकती है

जोरदार बारिश हो सकती है

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है तो वहीं आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Updates: आज कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली में जारी हुआ 'Yellow Alert'
    तेज हवाएं और बिजली कड़कने के आसार

    तेज हवाएं और बिजली कड़कने के आसार

    तो वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दिन गर्म रहेगा और वहां मौसम शुष्क रहने वाला है। जिन स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं वहां बारिश के दौरान तेज हवाएं और बिजली कड़कने के आसार नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+