Weather updates: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल , कई राज्यों में Red Alert, उडुपी में स्कूल बंद

नई दिल्ली, 07 जुलाई। इस वक्त पूरे देश में मानसून की बारिश हो रही है, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मेघ बरस रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए देश के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है तो मुंबई में Orange Alert जारी है।

Recommended Video

    Weather Updates: Mumbai में बारिश से बुरा हाल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी |*News
    उडुपी में रेड अलर्ट जारी

    उडुपी में रेड अलर्ट जारी

    जबकि कर्नाटक में भी जमकर बारिश हो रही है, यहां के उडुपी में रेड अलर्ट जारी है और इसी कारण आंगनवाड़ी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी कर दी गई है। पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र तटों में भी जाने से रोका गया है।

     दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका

    दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका

    राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान

    तो वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान है।

    अगले 24 घंटों के लिए आठ जिलों में orange alert जारी

    अगले 24 घंटों के लिए आठ जिलों में orange alert जारी

    तो वहीं ओडिशा के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है इसलिए 24 जिलों के लिए ' Yellow Alert और आठ जिलों में orange alert जारी किया है।

    कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

    कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+