
Weather: दिल्ली-पंजाब- उत्तराखंड और राजस्थान में हीटवेट का अलर्ट जारी, जानिए IMD का अपडेट
नई दिल्ली, 09 जून। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने तांडव मचाया हुआ है। 'हीटवेव' के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं आज भी दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में लू के लिए अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 11 जून से मौसम फिर से पलटी खाएगा और फिर से इन राज्यों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 44डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आस-पास ही रहेगा, गर्म हवाएं चलेंगी और हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी इसलिए हर किसी को सेहत के प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत है।
गर्मी की मार सह रहे दिल्ली के इन इलाकों में आज रहेगा जल संकट, जानिए क्यों?

बारिश होने की आशंका
तो वहीं दक्षिण में मानसून की बहार आई हुई है तो वहीं इस वक्त पूर्वोत्तर में भी मानसून ने छटा बिखेर दी है। आज सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की आशंका है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में होगी बारिश
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

लोगों को यहां गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली
तो वहीं महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। जबकि गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
लू की स्थिति बनी हुई है
दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में लू की स्थिति बनी हुई है। लोगों को यहां गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां बारिश अगले दो दिनों तक संभव नहीं है।