Weather Forecast: बारिश, ओलावृष्टि, तो कहीं हीटवेव, कैसा रहेगा मौसम, IMD ने क्या कहा? जानिए
Weather Forecast: इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत से पहले तापमान में तेजी से बदलावा देखा जा रहा। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश बारिश के बीच गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं कर्नाटक के कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थित होगी। वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में 29 से 30 मार्च के दौरान हल्की से माध्यम वारिस तूफान की गतिविधि की संभावना के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में क्षेत्र स्थान पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तेज बारिश, आंधी, तूफान का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है।

कहां- कहां ओलावृष्टि
पंजाब, हरियाणा - चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 29 और 30 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। इससे पहले आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में 29 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई।
कहां चलेगी लू
मौसम विभाग के मुताबिक रायलसीमा में 1 और 2 अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। तेलंगाना में 1 और 2 अप्रैल, विदर्भ और आंतरिक कर्नाटक और मध्य प्रदेश में 29 और 30 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
दिल्ली का हाल
दिल्ली में इस हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में मौसम तेजी से बदलते देखा जा रहा है। आईएमडी ने 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया। इस बीच देर शाम कई क्षेत्रों में बादल छाए, ऐसे में आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक नई दिल्ली में 30 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं स्काईमेट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ, पंजाब, हरियाणा, केरल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications