Weather Forecast: फरवरी में ही तपने लगी मुंबई, टूटा चार साल का रिकॉर्ड लेकिन कई राज्यों में होगी बारिश
18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Weather Forecast: फरवरी का आधा महीना बीत चुका है और मौसम में हो रहे सर्द -गर्म परिवर्तन से लोग बुरी तरह से तंग है। दिल्ली में जहां पिछले तीन दिनों से सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ था वहीं मुंबई में अब पारा चढ़ने लगा है और मंगलवार को तो मुंबई में तापमान 37.3 डिग्री पहुंच गया, आपको बता दें कि पूरे चार साल बाद मुंबई फरवरी में इतनी गर्म हुई है। साल 2019 की फरवरी में यहां इतना टेंपरेचर रिकार्ड किया गया था। बढ़ते तापमान ने वैज्ञानिकों को तो हैरानी में डाल दिया है, सभी सोच रहे हैं कि अब अगर फरवरी में मुंबई इतनी गर्म है तो गर्मी के मौसम में इसका क्या हाल होगा? आपको बता दें कि सदाबहार मौसम के लिए लोकप्रिय मुंबई में इस बार सर्दी भी देखी गई, ऐसे में फरवरी में तापमान बढ़ने से लोगों को चिंता बढ़ गई है।
18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
जहां एक ओर मुंबई का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 4-5 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ जाएगा यही नहीं 18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं और अगर ऐसा होता है तो फिर से पहाड़ों पर मौसम काफी सर्द हो जाएगा, वैसे भी भी यहां पर बारिश और बर्फबारी का दौर पिछले हफ्ते से जारी था जो कि आज थमा है, ऐसे में अगले दो दिनों के बाद मौसम खराब होने की बात सुनकर लोगों को चिंता हो गई है।
हल्की बारिश होने का अनुमान
जहां पहाड़ों की ये स्थिति है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम ,मेघालय, तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि साउथ में फिलहाल के लिए मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है और दिन में धूप निकल रही है, जिससे लोगों को राहत है। मालूम हो कि चेन्नई समेत पूरे तमिलनाडु में पिछले हफ्ते बारिश ने बहुत तांडव मचाया था, बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है और इसी वजह से सीएम स्टालिन ने यहां पर किसाानों को आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।
इन राज्यों में मौसम के शुष्क रहेगा
बुधवार सुबह हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन राज्यों में मौसम के शु्ष्क रहने की बात कही है तो वहीं राजस्थान में मौसम साफ रहेगा और अगले तीन-चार दिन में भी यहां के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications