Weather: दिल्ली से मुंबई तक बारिश की संभावना, इन राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट, पढ़ें देशभर के मौसम का हाल?
Weather forecast Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार 24 मई को देशभर में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहेगी, कुछ हिस्सों भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट है तो अन्य क्षेत्रों में गर्मी और उमस बनी रहेगी। IMD ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए 24 और 25 मई को धूल भरी आंधी, हल्की वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की संभावना जताई है। जिसकी वजह से 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। दिल्ली वासियों को आज गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।
महाराष्ट्र और गोवा के कई तटीय जिलों के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग, साथ ही पुणे और सतारा के घाटों के लिए भारी से लेकर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने 24 मई के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ-साथ भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई।

Weather Forecast India: देशभर में कहां कैसा रहेगा मौसम?
🔴 उत्तर प्रदेश: राज्य के 61 जिलों, खासकर झांसी और ललितपुर में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 29 मई तक बनी रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना बने रहने की संभावना है।
🔴 बिहार और झारखंड: इन राज्यों में भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
🔴 गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र: IMD ने गोवा और कोंकण क्षेत्र में 24 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर का रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और तूफान की संभावना भी जताई गई है।
🔴 मुंबई: अरब सागर में विकसित हो रहे मौसम प्रणाली के कारण मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। IMD ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
🔴 केरल: मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 या 25 मई को केरल में दस्तक दे सकता है, जो सामान्य तिथि 1 जून से पहले है। यह पिछले 16 वर्षों में सबसे पहले मानसून आगमन हो सकता है।
🔴 नैनीताल, रुद्रप्रयाग और पौड़ी: इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Heatwave alerts: इन राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट
आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 24 मई को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications